वार्डो में लगे विशेष शिविर: निगम रुड़की की महापौर अनीता देवी अग्रवाल द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से की एक सराहनीय पहल,,,

रुड़की:
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार—महापौर की पहल, वार्डों में लगे विशेष शिविर
नगर निगम रुड़की की महापौर अनीता देवी अग्रवाल द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। इसके अंतर्गत नगर के सभी 40 वार्डों में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत विशेष शिविर लगाए जाने का निर्णय लिया गया है।
इसी क्रम में बुधवार को वार्ड संख्या 1 एवं 2 के नागरिकों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए मकलपुर चुंगी के पास विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महापौर अनीता देवी अग्रवाल ने स्वयं लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जलभराव, अतिक्रमण एवं साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।
मौके पर मौजूद नगर निगम अधिकारियों ने समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, जबकि कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया।
महापौर अनीता देवी अग्रवाल ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में इसी प्रकार के शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।
वहीं, वार्ड संख्या 14 के पार्षद एवं वार्डवासी भी जलभराव की समस्या को लेकर शिविर में पहुंचे। इस दौरान महापौर और वार्डवासियों के बीच कुछ समय के लिए नोंकझोंक भी हुई, तथा निगम प्रशासन पर जनता से सही जानकारी न देने के आरोप लगाए गए।
इस संबंध में वार्ड 14 के पार्षद सचिन कश्यप ने बताया कि विशेष शिविर के माध्यम से वार्डवासियों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों में समाधान भी किया गया है।

उत्तराखंड