शीर्ष नेतृत्व को पत्र भेज की मांग: कॉंग्रेस की पीठ में छुरा घोंपने वाले किसी भी नेता को चुनाव लड़ने के लिये नहीं किया जाये आमंत्रित,,,आशीष सैनी

शीर्ष नेतृत्व को पत्र भेज की मांग: कॉंग्रेस की पीठ में छुरा घोंपने वाले किसी भी नेता को चुनाव लड़ने के लिये नहीं किया जाये आमंत्रित,,,आशीष सैनी

शीर्ष नेतृत्व को पत्र भेज की मांग: कॉंग्रेस की पीठ में छुरा घोंपने वाले किसी भी नेता को चुनाव लड़ने के लिये नहीं किया जाये आमंत्रित,,,आशीष सैनी वरिष्ठ कॉग्रेस नेता
रुड़की।
कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदयाल जी को पत्र भेजकर कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपने वाले नेताओं को किसी भी कीमत में पार्टी में लाभ का पद लेने अथवा चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए। इस प्रकार का कोई भी प्रयास कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं को निराश करने का काम करेगा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी केकेसी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पीसीसी सदस्य आशीष सैनी ने कहा कि कांग्रेस को धोखा देकर जाने वाले लोगों की कांग्रेस में कोई जगह नहीं है। यह लोग मौका परस्ती और अवसरवादिता में पार्टी के कैडर को कमजोर करने का काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्णतया विफल होती जा रही है कानून व्यवस्था से लेकर लोक कल्याण के किसी भी विषय पर जनता को न्याय नहीं मिल रहा है। बेरोजगार और भ्रष्टाचार के कारण आम व्यक्ति बीजेपी सरकार में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। धर्म की आड़ लेकर भाजपा ने भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का काम लगातार किया है। भाजपा द्वारा योजना बनाकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदयाल जी से मिलकर सारी परिस्थितियों से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराने का काम करेगा।

उत्तराखंड