वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में निरंतर चल रहे विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वार्ड की आनन्द विहार कॉलोनी में सीसी सड़क निर्माण कार्य की रखी विधिवत नींव ,,,
हरिद्वार।
वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में निरंतर चल रहे विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वार्ड की आनन्द विहार कॉलोनी में सीसी सड़क निर्माण कार्य की विधिवत नींव रखी गई। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक एवं कॉलोनीवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद अहसान अंसारी ने बताया कि सीसी सड़क निर्माण से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
आनन्द विहार कॉलोनी में पूर्व में कच्ची और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई सीसी सड़क के निर्माण से न केवल सड़क की मजबूती बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र की साफ-सफाई और सुंदरता में भी सुधार होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित पार्षद अंसारी ने निर्माण कार्य को तय समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का आश्वासन दिया। स्थानीय निवासियों ने इस पहल के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने वार्ड पार्षद का आभार जताया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार वार्ड के अन्य क्षेत्रों में विकास कार्य निरंतर होते रहेंगे। सीसी सड़क निर्माण को वार्ड के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर स्थानीय नागरिक रिटायर्ड दरोगा अर्जुन लाल, सतीश जी, जाफिर अंसारी, दानिश अंसारी, अखिल कुमार एवं स्थानीय महिलाएं भी उपस्थित रहे।

