दरगाह में मारपीट, गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार की घटनाएँ आ रही सामने,सुरक्षा पर उठ रहे सवाल,,,

दरगाह में मारपीट, गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार की घटनाएँ आ रही सामने,सुरक्षा पर उठ रहे सवाल,,,

दरगाह में मारपीट, गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार की घटनाएँ आ रही सामने,सुरक्षा पर उठ रहे सवाल,,,
कलियर।
कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक परिसर में इन दिनों मनचलों की गतिविधियाँ लगातार बढ़ रही हैं। आए दिन दरगाह में मारपीट, गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार की घटनाएँ सामने आ रही हैं। इससे दरगाह की पवित्रता और शांति भंग हो रही है।
जायरीनों और स्थानीय लोगों के अनुसार शाम होते ही सैकड़ों की संख्या में आवारा युवक दरगाह परिसर में इकट्ठा हो जाते हैं। ये युवक जायरीनों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।जिससे जायरीन ओर लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दरगाह परिसर में अक्सर युवकों के बीच आपसी झगड़े और मारपीट होती रहती है। बीती शाम भी किसी बात को लेकर दो युवकों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुँच गया और इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाओं के वीडियो वायरल हो चुके हैं। लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है।सुरक्षा में तैनात कर्मचारी भी इन घटनाओं को रोकने में नाकाम नजर आ रहे हैं। इससे दरगाह प्रबंधन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।स्थानीय लोगों और जायरीनों ने प्रशासन से मांग की है कि दरगाह परिसर में सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए और मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं।

उत्तराखंड