नगर निगम परिसर में सुराज सेवा दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर किया धरना-प्रदर्शन ,,,

नगर निगम परिसर में सुराज सेवा दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर किया धरना-प्रदर्शन ,,,

नगर निगम परिसर में सुराज सेवा दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर किया धरना-प्रदर्शन ,,,
देहरादून:
नगर निगम परिसर में सुराज सेवा दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया और नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने टूटी सड़कों, नालियों की खुली गंदगी, सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं के कब्जे, अतिक्रमण और गरीबों के शोषण जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन चलती-फिरती रेहड़ियों को हटाने में तत्पर रहता है, जबकि पलटन बाजार और एस्ले हॉल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतों के बावजूद जांच के नाम पर फाइलें दबा दी जाती हैं और बाद में वहां स्थायी निर्माण हो जाता है, जिससे भूमाफिया लाभ उठाकर निकल जाते हैं।
सुराज सेवादल के महामंत्री देवेंद्र बिष्ट ने भी आरोप लगाया कि मध्यम वर्गीय परिवारों के मकान तोड़कर अतिक्रमण हटाने के नाम पर सरकारी भूमि खाली कराने की कार्रवाई की जाती है, जिससे गरीब और आम नागरिक बेघर होकर कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं, जबकि बड़े अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई नहीं होती। वहीं संगठन के प्रवक्ता वीरेंद्र पाल सिंह ‘डिंपी’ ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर की सड़कों के गड्ढे नहीं भरे जा रहे हैं और टैक्स के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने बताया कि नालियां और सीवर चोक पड़े हैं, जिससे जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुराज सेवा दल ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा। प्रदर्शन में देवेंद्र बिष्ट, विजेंद्र, कमल धामी, वीरेंद्र पाल सिंह डिंपी, विपिन पपोला, हिमांशु धामी, मेहरबान, राजेश थापा, लालमणि भारद्वाज, अमित राणा, दीपक राणा, पूजा नेगी, कावेरी जोशी, पूजा बिष्ट, संगीता, वसीला, कुणाल, अरविंद यादव, राज शर्मा, शिवम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तराखंड