बीजेपी सरकार से जुड़े माफियाओं की नजर यूपी सिंचाई विभाग की चाट मार्किट वाली जमीन पर,,,

बीजेपी सरकार से जुड़े माफियाओं की नजर यूपी सिंचाई विभाग की चाट मार्किट वाली जमीन पर,,,

बीजेपी सरकार से जुड़े माफियाओं की नजर यूपी सिंचाई विभाग की चाट मार्किट वाली जमीन पर,,,
रुड़की।
कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने बताया कि रुड़की में गंग नहर के किनारे पर चाट बाजार बनाया गया है और लंबे समय से वहां पर सामान्य खाने पीने की अनेक अस्थायी दुकान स्थापित की गई है। परंतु बीजेपी सरकार से जुड़े माफियाओं की बुरी नजर इस पर पड़ गई है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि रुड़की नगर के भ्रष्ट विधायक की नजर भी इस चाटबाजार पर पड़ गई है। अब राज्य सरकार सवा करोड़ रुपए का निवेश करके सौंदर्यकरण के बाद उन दुकानों की कीमत हजारों गुना करने के बाद केवल अपने द्वारा कब्जा जाने के लिए ही यह निवेश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह भी बताना उचित रहेगा कि गंग नहर के किनारे पर पक्का निर्माण करना “गंगा कैनाल एक्ट” का सीधा उल्लंघन है। जहां एक और राज्य सरकार उत्तराखंड क्षेत्र में आने वाली गंगनहर का प्रबंध कर पाने में भी वित्तीय रूप से पूर्णतया असफल है। वहीं दूसरी ओर सौंदर्य करण के नाम पर सवा करोड रुपए खर्च कर उस पर व्यापार के नाम पर पूंजीपतियों द्वारा क्षकब्जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सम्मानित जनता द्वारा जनहित को प्राथमिकता देते हुए ऐसे किसी भी प्रयास का संवैधानिक रूप से जमकर विरोध किया जाएगा। रुड़की को लूट का अड्डा बनाने वाले जनप्रतिनिधियों के छलावे में आने का काम ना कर उनकी पोल खोलने का काम किया जाएगा।

उत्तराखंड