पत्रकारों के सम्मान में वीआईपी प्रेस क्लब द्वारा किया गया कार्यक्रम आयोजित,पत्रकारों तथा समाजसेवियों को किया गया सम्मानित,,,
रुड़की।
वीआईपी प्रेस क्लब द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया,जिसमें हरिद्वार,देहरादून व सहारनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार वीर सिंह कुंडीवाल ने की तथा संचालन असगर आलम द्वारा किया गया।सम्मान कार्यक्रम में पत्रकारिता और सामाजिक दायित्व का प्रेरणादायक संगम देखने को मिला।आयोजन में एम अफजल,पुरुषोत्तम शर्मा तथा बिहारीगढ़ की पत्रकार टीम की विशेष भूमिका रही।खानपुर के लोकप्रिय विधायक उमेश कुमार शर्मा ने पत्रकारों का उत्साहवर्धन कर उन्हें एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि पत्रकार अपनी निष्पक्ष लेखनी तथा विचारों से समाज को नई दिशा देने का कार्य करें।उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी परिस्थिति मैं सदा पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा। वीआईपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर गुलबहार ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और उनका सम्मान समाज की जिम्मेदारी है।पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने वीआईपी प्रेस क्लब द्वारा किए गए सम्मान कार्यक्रम में सभी पत्रकारों को अपनी शुभकामनाएं दी तथा उन्हें निडर होकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह सैनी,बसपा नेता राव मोहर्रम अली,दिलशाद मलिक,भाजपा नेता नाथीराम राणा,साहब सिंह पुंडीर,मोइनुद्दीन इदरीसी,पूर्व चेयरमैन वेदपाल गौतम,भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान,कांग्रेस नेत्री डॉक्टर शाजिया जीनत नाज एडवोकेट,डॉक्टर करण सिंह सैनी,पत्रकार फहीम तन्हा,न्यूज़ वायरस के सीईओ सलीम सैफी,देवभूमि पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव बीडी शर्मा,संपादक रजत चौहान,एडवोकेट इंतखाब आजाद,मलखा अख्तर,जावेद अंसारी,आकाश सैनी,मनोज कांबोज,कुलदीप राठौर,मुर्सलीम अली,तबरेज आलम,सद्दाम हुसैन,पवन राणा,मोहम्मद सलमान,राजकुमार सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।कार्यक्रम में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा पत्रकारों को भी स्मृति चिन्ह बैठकर सम्मानित किया गया।

