मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड राज्य में भ्रष्टाचार को संरक्षण करने वाले और अपराधियों को बचाने का कर रहे प्रयास,,,
रुड़की।
कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड राज्य में भ्रष्टाचार को संरक्षण करने वाले और अपराधियों को बचाने का प्रयास करने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। राज्य का करोड़ों का बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। बड़े संवैधानिक पदों पर संविदा, प्रतिनियुक्ति, विस्तारित कार्यकाल पर नियुक्त भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला जा रहा है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी केकेसी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पीसीसी सदस्य आशीष सैनी ने कहा कि पिटकुल के एमडी का प्रकरण तो एक उदाहरण मात्र है जहां अपात्र की नियुक्ति करके करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया था। अब हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में भी संविदा एवं प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारियों ने जमकर लूट मचा रखी है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में निरस्त किया जा चुके नक्शों पर शमन शुल्क लगाने के बजाय, उन्हें गलत तरीके से निरस्त कर पुनः स्वीकृत करने का काम किया गया है जिसमें विभाग को करोड़ों रुपए की चपत लग चुकी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री उत्तराखंड को पत्र लिखा गया, परंतु कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय से संचालित होने वाले भ्रष्ट कर्मचारियों के गिरोह ने पिटकुल, सिडकुल, यूपीसीएल, हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण एवं मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण पर कब्जा कर रखा है। मुख्यमंत्री कार्यालय के इशारे पर भ्रष्टाचार्यों को संगठित ग्रह की तरह कार्य करने का मौका दिया रहा है।
विकास प्राधिकरण द्वारा नक्शा पास करने को लेकर जो नियमावलियां बनाई जा रही हैं वह न्याय संगत नहीं है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही हैं। आश्चर्य तो यह है कि भारतीय जनता पार्टी के जुड़े लोग जनता के साथ हो रही इस संगठित लूट में सरकार से सवाल नहीं कर पा रहे हैं।
कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने कहा कि यदि सरकार के भ्रष्टाचारी अधिकारियों के समूह संरक्षण करने के रवैया में तत्काल सुधार नहीं किया गया तो जन आंदोलन एवं सत्याग्रह किया जाएगा।

