मोबाइल खोने के बाद हताश बैठे लोगों के चेहरों पर फिर से खुशी की चमक आयी लौट ,,,
हरिद्वार:
मोबाइल खोने के बाद हताश बैठे लोगों के चेहरों पर फिर से खुशी की चमक लौट आई, जब एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कोतवाली लक्सर पुलिस ने ऑपरेशन ‘रिकवरी’ के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की। सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने 18 खोए हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए, जिनकी कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है।
एसपी देहात शेखर सुयाल ने देहात क्षेत्र के सभी थानों को सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में लक्सर क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में कोतवाली लक्सर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से कुल 18 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन विधिवत सत्यापन के बाद उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। अपने खोए फोन वापस पाकर लोगों ने लक्सर पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। बरामद फोनों में विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल है।

