पुलिस ने वर्कशॉप की आड़ में अवैध असलहा बना रहे आरोपी के साथ भारी मात्रा में अवैध हथियार वह बनाने वाले उपकरण सहित भारी मात्रा में कारतूस किये बरामद,,,

पुलिस ने वर्कशॉप की आड़ में अवैध असलहा बना रहे आरोपी के साथ भारी मात्रा में अवैध हथियार वह बनाने वाले उपकरण सहित भारी मात्रा में कारतूस किये बरामद,,,

पुलिस ने वर्कशॉप की आड़ में अवैध असलहा बना रहे आरोपी के साथ भारी मात्रा में अवैध हथियार वह बनाने वाले उपकरण सहित भारी मात्रा में कारतूस किये बरामद,,,
रुड़की।
गंगनहर कोतवाली पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वर्कशॉप की आड़ में अवैध असलहा बना रहे आरोपी के साथ भारी मात्रा में अवैध हथियार वह बनाने वाले उपकरण सहित भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर अपराध की रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। नवगठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुनहरा सलेमपुर रोड स्थित जेपीएस टोटल सोल्यूशन वर्कशॉप में छापा मारा। पुलिस की छापा मार करवाई में अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पुश्तैनी काम खराद का है। इसी का फायदा उठाते हुए वह अपनी वर्कशॉप में मशीनों के माध्यम से डाई बनाने की आड़ में अवैध तमंचे व पिस्टल तैयार कर रहा था। पुलिस आरोपी का अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपों का नाम जावेद पुत्र ताहिर अहमद निवासी सती मोहल्ला रुड़की कोतवाली सिविल लाईन बताया है। छापामार कार्रवाई में पुलिस ने 6 अवैध तमंचे,1 अधबनी पिस्टल, 1 अधबनी 22 बोर राइफल, नाल में प्रयुक्त होने वाला 22 बोर पाईप लम्बाई 12 इंच, पीतल का पाईप 30 बोर 17 इंच, 12 बोर नाल में प्रयोग होने वाला पाईप 20.6 इंच, लोहे की बॉडी में प्रयुक्त होने वाला ऊपरी खांचा, 1 मैगजीन .22 बोर, 38 खोखा कारतूस .22 बोर, 06 जिन्दा कारतूस .22 बोर, 1 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 3 खोखा कारतूस 32 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया है। पुलिस की छापामार कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव, एसएसआई दीप कुमार, उ0नि0 मुनव्वर हसन, उ0नि0 नवीन कुमार, उ0नि0 पंकज कुमार, अपर उप निरीक्षक मनीष कवि, हे0का0 इसरार अली, का0 नितिन, का0 रवि कुमार, का0 चालक लाल सिंह आदि शामिल रहे।

उत्तराखंड