जिला प्रशासन ने अवैध खनन अवैध भंडारण करने वाले 14 स्टोन क्रेसरो पर की बड़ी कार्यवाही 10 करोड़ का लगाया जुर्माना,,,

हरिद्वार।
खनन माफियाओं की रीढ़ तोड़ने का काम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हुआ है। उनके निर्देश पर जिला प्रशासन ने अवैध खनन, अवैध भंडारण करने वाले 14 स्टोन क्रशर को सील किया है।
तहसील लक्सर एवं हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत स्थापित स्टोन क्रेशरो के द्वारा अवैध खनन, अवैध भण्डारण की लगातार शिकायत मिल रही थी। बिना पट्टों के अवैध खनन कराकर सामग्री बेच रहे थे। मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया। उन्होंने तत्काल प्रवर्तन दल भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, देहरादून को स्टोन क्रेशरो पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। आदेश के अनुपालन में खनन निदेशक की टीम ने तहसील हरिद्वार के ग्राम बाडीटीप एवं तहसील लक्सर के ग्राम फतवा, महतौली, मुज्जफरपुर गुजरा, नेहन्दपुर एवं जवाहरखान उर्फ झीवरहेडी के 14 स्टोन क्रेशरो में अनियमितता मिलने पर सील किया। स्टोन क्रेशरो की पैमाईश कर मौके पर सीज करते हुए ई-रखन्ना पोर्टल अस्थायी रूप से निलम्बित किया गया। उक्त स्टोन क्रेशरो पर प्रथम दृष्टिया लगभग 10 करोड से अधिक का अर्थदंड भी लगाया गया।

उत्तराखंड