थाना पथरी क्षेत्र के सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा में सत्यापन अभियान के दौरान हंगामा करने की कोशिश करने वाले 6 लोगों को पुलिस ने मौके से लिया हिरासत में,,,

हरिद्वार:
जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाया जा रहा “ऑपरेशन प्रहार” अब जमीनी स्तर पर असर दिखाने लगा है। इसी कड़ी में थाना पथरी क्षेत्र के सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा में सत्यापन अभियान के दौरान हंगामा करने की कोशिश करने वाले 6 लोगों को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में पथरी पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय थी, जहां कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।

थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने पहले समझाइश दी, लेकिन उपद्रवी नहीं माने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने पर आमादा रहे। स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी के खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत चालान कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिरासत में लिए गए आरोपित…
1:- सन्नी पुत्र मेमानाथ (35 वर्ष)
2:- आतिश पुत्र शशीनाथ (25 वर्ष)
3:- हमराज पुत्र अन्जुनाथ (23 वर्ष)
4:- नीलू पुत्र रमेशनाथ (32 वर्ष)
5:- माईकल पुत्र जोनू (19 वर्ष)
6:- अकुल पुत्र नीटू (19 वर्ष)
सभी निवासी – सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम…
1:- उपनिरीक्षक विपिन कुमार
2:- कांस्टेबल अनिल सिंह
3:- कांस्टेबल जयपाल चौहान
4:- कांस्टेबल मुकेश चौहान
5:- कांस्टेबल दौलत

उत्तराखंड