वर्ष 2027 के चुनाव में मजबूती के साथ सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का किया जायेगा कार्य,,,जिलाअध्यक्ष सेठपाल परमार

वर्ष 2027 के चुनाव में मजबूती के साथ सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का किया जायेगा कार्य,,,जिलाअध्यक्ष सेठपाल परमार

जिला एवं महानगर किसान कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक बैठक कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जिलाध्यक्ष रणविजय सैनी के सिविल लाइंस स्थित आवास पर हुई आयोजित,,,

वर्ष 2027 के चुनाव में मजबूती के साथ सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का किया जायेगा कार्य,,,जिलाअध्यक्ष सेठपाल परमार
रुड़की।
अनवर राणा।
जिला एवं महानगर किसान कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक बैठक कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जिलाध्यक्ष रणविजय सैनी के सिविल लाइंस स्थित आवास पर आयोजित की गई, बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं किसान कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में पार्टी के प्रति जीवन भर समर्पित,विभिन्न पदों को सुशोभित करने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणविजय सैनी का पगड़ी पहनाकर एवं फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर सभी वक्ताओं ने कहा कि रणविजय सैनी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा दायक है,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार एवं किसान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है,वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर सम्मान देते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जायेगा तथा वर्ष 2027 के चुनाव में मजबूती के साथ सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का कार्य किया जायेगा। पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष सैनी ने कहा कि भाजपा की सरकार में शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है,पिछले तीन वर्षों से शहर की लाईफ लाईन सोलानी के पुल का निर्माण नहीं हो पाया है ।जनता कितनी परेशानी झेल रही है। इन समस्याओं से त्रस्त जनता चुनाव में भाजपा को मुँह तोड़ जवाब देगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जिलाध्यक्ष रणविजय सैनी ने की । संचालन महानगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी ने किया ।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेठपाल परमार,पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष सैनी,वरिष्ठ नेता श्री गोपाल नारसन,वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र सिंह,पूर्व मंत्री मेलाराम प्रजापति,वरिष्ठ नेता प्रमोद भटनागर,वरिष्ठ नेता जितेन्द्र सैनी,पूर्व पार्षद सुशील यादव,सेवादल जिलाध्यक्ष सुशील कश्यप,वरिष्ठ नेता कमलेश कुमार,युवा नेता सचिन सोनकर,प्रवक्ता उम्मेद गाजी,मो कुर्बान,मो सरफराज,वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र दीवान,युवा नेता हरीश परमार,युवा नेता विशाल शर्मा,अनुज गोस्वामी,मुकूल ठाकुर,ब्रजपाल प्रधान, शुभम शर्मा,गोविंद राणा सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

उत्तराखंड