“शान-ए-साबिर कौमी एकता विशाल जलसा” का हुआ ग्राम बेलड़ा में भव्य आयोजन,,,
दूरदराज से पहुंचे मौलानाओं ने जलसे में पहुँचे लोगों को दिया कौमी एकता का संदेश,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की के बेलड़ा गांव से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है जहाँ “शान-ए-साबिर कौमी एकता विशाल जलसा” का भव्य आयोजन किया गया। इस जलसे में हजारों लोगों की भागीदारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आपसी भाईचारा और एकता आज भी समाज की सबसे बड़ी ताकत है। बेलड़ा ग्राम में आयोजित इस विशाल जलसे में आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर से आए मौलानाओं ने शिरकत की। मंच से सभी वक्ताओं ने देश में अमन,शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के आयोजक इरशाद अली और जमील अहमद ने बताया कि यह जलसा पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारा बढ़ाना और युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है। उन्होंने बताया कि
हमारा मकसद यही है कि लोग मिलजुल कर रहें,एक-दूसरे की इज्जत करें और खासकर युवा नशे से दूर रहें। जलसे को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कौमी एकता का संदेश आत्मसात किया। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और एक मजबूत, एकजुट भारत की तस्वीर सामने आती है। दूरदराज से पहुंचे मौलानाओं ने जलसे में पहुँचे लोगों को कौमी एकता का संदेश दिया। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील भी की गई।

