ऊधमसिंहनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध असलहा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता की हासिल,,

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध असलहा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता की हासिल,,

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध असलहा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता की हासिल,,
ऊधमसिंहनगर:
“भयमुक्त/अपराधमुक्त उत्तराखंड” के संकल्प को जमीन पर उतारते हुए ऊधमसिंहनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध असलहा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जम्मू-कश्मीर तक हथियार सप्लाई करने वाले दो शातिर तस्करों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने पोनिया राइफल, रिवॉल्वर, तमंचों और सैकड़ों कारतूसों का जखीरा बरामद कर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के तार संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े होने की आशंका भी जताई जा रही है।
एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देश पर चला ऑपरेशन, SOG व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता…..
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के कड़े निर्देशों पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत SOG रुद्रपुर और कोतवाली सितारगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट कार में संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस ने घेराबंदी की। भागने की कोशिश में वाहन कच्चे रास्ते में फंस गया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।
जंगल में छिपाने जा रहे थे हथियार, मौके पर ही दबोचे गए आरोपी….
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पुलिस दबिश से बचने के लिए हथियारों को चोरगलिया जंगल में छिपाने जा रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से 02 पोनिया 12 बोर राइफल, 01 रिवॉल्वर, 02 तमंचे और बड़ी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए गए।
जम्मू-कश्मीर तक फैला था नेटवर्क, कई और गिरफ्तारी की तैयारी….
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे और जम्मू निवासी “वाहिद/वाजिद” समेत कई लोगों को हथियार उपलब्ध कराते थे। पुलभट्टा के इन्द्रजीत संधू और पवन संधू के जरिए यह नेटवर्क संचालित होने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और बैंकिंग ट्रेल के जरिए पूरे नेटवर्क की परतें खंगाल रही है।
दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर, पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे……
गिरफ्तार तस्कर हरेन्द्र सिंह उर्फ हनी और निखिल वर्मा उर्फ रानू, दोनों ही शातिर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ कोतवाली सितारगंज में पहले से कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार दोनों लंबे समय से अवैध हथियारों के कारोबार में सक्रिय थे।
भारी मात्रा में असलहा व कारतूस बरामद, स्विफ्ट कार सीज…..
बरामदगी में 02 पोनिया राइफल, 01 रिवॉल्वर, 02 तमंचे, कुल 344 जिंदा कारतूस, बड़ी संख्या में खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट कार शामिल है। सभी हथियारों को सील कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।
एसएसपी का सख्त संदेश—“जीरो टॉलरेंस, किसी को नहीं बख्शेंगे”……
एसएसपी अजय गणपति ने साफ कहा कि जनपद में अवैध असलहा तस्करी और संगठित अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

उत्तराखंड