महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम- भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला,,,

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम- भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला,,,

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम- भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला,,,
रुड़की।
रुड़की से इस वक्त की बड़ी खबर जहाँ महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है।रुड़की के एक निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस वार्ता कर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह,राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला,समाजसेविका ममता पंगती और मेयर अनीता अग्रवाल मौजूद रहीं। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक कदम को राजनीतिक कारणों से रोकना चाहता है। डॉ. मधु सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक महिला आरक्षण को टालने का काम किया और अब जब यह हकीकत बनने जा रहा है तो विरोध किया जा रहा है। वहीं राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला ने विपक्ष पर तुष्टिकरण और समाज को बांटने की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ दल धर्म आधारित आरक्षण की बात कर महिलाओं के अधिकारों को कमजोर करना चाहते हैं। उन्होंने ऐलान किया कि 24 तारीख को देहरादून में विरोध के खिलाफ बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। समाजसेविका ममता पंगती ने साफ किया कि यह अधिनियम परिसीमन प्रक्रिया से जुड़ा है जिसका उद्देश्य संतुलित और न्यायसंगत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है। अब देखना होगा कि महिला आरक्षण के इस मुद्दे पर सियासी घमासान आने वाले दिनों में और कितना तेज होता है।

उत्तराखंड