भीषण गर्मी के चलते लगी कबाड़ के एक गोदाम में भीषण आग,फायर बिर्गेड पहुंची मौके पर,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की के मंगलौर मे टाटा धर्म कांटे के पास शनिवार को कबाड़ के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही मिनटों में लपटें आसमान छूने लगीं और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने फ़ौरन इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास जाना भी मुश्किल था। हालांकि, फायर ब्रिगेड के जवानों ने जांबाजी दिखाते हुए आग को फैलने से रोक दिया। टीम की तत्परता और सूझबूझ के कारण आसपास स्थित अन्य गोदामों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई कि भीषण गर्मी के कारण आग लगी है, हालांकि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

