हाई कोर्ट के आदेश पर सुबह से शाम तक मंगलौर में चकबन्दी अधिकारियों व पुलिस बल ने की तालाब की नपाई ,,,
तालाब की नपाई जारी है नपाई पूरी होने के बाद ही कोई लिया जाएगा निर्णय,,,सीओ चकबन्दी अनिल सुनील,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की के थितकी के मोहित धीमान द्वारा जनहित याचिका के बाद हाई कोर्ट के आदेश पर आज मंगलौर के जी टी रोड से सटे तालाब की नपाई की प्रक्रिया के चलते तहसील और चकबंदी सहित भारी पुलिस फोर्स सुबह से शाम तक डटी रही प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में चकबंदी कर्मचारियों ने तालाब की नपाई की
जिसको लेकर याचिका डालने वाला पक्ष मोके पर नही पहुँचा इसी के मद्देनजर दूसरे पक्ष ने याचिका डालने वाली पार्टी पर आरोप लगाया कि किसी रजनीश के चलते यह याचिका डाली गई है वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि उन्होंने जनहित में यह याचिका डाली है उनकी किसी से कोई दुश्मनी नही
चकबन्दी सी ओ अनिल सुनील के मुताबिक अभी तालाब की नपाई जारी है नपाई पूरी होने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

