उत्तराखंड में UCC लागू, फिर भी रुड़की में दूसरी शादी की धमकी, वायरल ऑडियो में पति बिलाल उर्फ़ शेंकी बोला रखूँगा दूसरी औरत,पीड़ित पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार,,,

उत्तराखंड में UCC लागू, फिर भी रुड़की में दूसरी शादी की धमकी, वायरल ऑडियो में पति बिलाल उर्फ़ शेंकी बोला रखूँगा दूसरी औरत,पीड़ित पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार,,,

उत्तराखंड में UCC लागू, फिर भी रुड़की में दूसरी शादी की धमकी, वायरल ऑडियो में पति बिलाल उर्फ़ शेंकी बोला रखूँगा दूसरी औरत,पीड़ित पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू होने के बाद जहां एक ओर कड़े कानून की बात हो रही है, वहीं दूसरी ओर रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स ने न केवल अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार कीं, बल्कि कानून को ठेंगा दिखाते हुए दूसरी शादी करने की तैयारी में भी जुटा है। पीड़िता अब अपनी 6 साल की मासूम बच्ची के साथ इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है।
​ रुड़की की रहने वाली कायनात ने अपने पति शंकी की हैवानियत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई मारपीट की तस्वीरों के बाद अब कायनात ने मीडिया के सामने कई पुख्ता सबूत पेश किए हैं। इसमें मारपीट के फोटो, वीडियो और वो ऑडियो रिकॉर्डिंग्स भी शामिल हैं, जो शंकी की क्रूरता की गवाही दे रहे हैं।
​पीड़िता का आरोप है कि उसका पति शंकी दूसरी शादी करने की फिराक में है। वो मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के लिए कायनात को व्हाट्सएप पर किसी अज्ञात महिला की फोटो भेजता है, जो दुल्हन के लिबास में सजी हुई है। कायनात को अंदेशा है कि उसके पति ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है और जल्द ही निकाह करने वाला है। ​6 साल की मासूम बच्ची का चेहरा और बेबस मां
दुखद पहलू यह है कि इस विवाद के चलते कायनात और उसकी 6 साल की मासूम बच्ची अब सड़क पर आ गए हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति न केवल उसे टॉर्चर करता है, बल्कि एक वायरल ऑडियो में वो कानून का मजाक उड़ाते हुए लिव-इन रिलेशनशिप और दूसरी शादी करने की बात खुलेआम कह रहा है।
​पीड़िता ने उत्तराखंड सरकार और पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि ​जब प्रदेश में UCC लागू है, तो मेरा पति दूसरी शादी की हिम्मत कैसे कर रहा है? मुझे और मेरी बच्ची को बेसहारा कर दिया गया है। मैं चाहती हूँ कि सरकार इस मामले का संज्ञान ले और दोषी पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
फिलहाल पीड़िता ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि देवभूमि में UCC के दौर में इस पीड़ित महिला को न्याय कब मिलता है और क्या पुलिस उस ‘हवान’ पति पर नकेल कस पाती है जो कानून को अपनी जेब में लेकर चलने का दावा कर रहा है।

उत्तराखंड