अकरम एनकाउंटर मामला!, DM सविन बंसल ने दिए मजिस्ट्रियल और पुलिस जांच के आदेश ,,,
देहरादून।
ब्यूरो
देहरादून में 30 अप्रैल को हुए कुख्यात अपराधी अकरम एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रेमनगर इलाके में देर रात पुलिस और आरोपियों की मुठभेड़ में मारे गए अपराधी अकरम को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में अब देहरादून डीएम सविन बंसल ने मजिस्ट्रियल और पुलिस जांच के आदेश दे दिए हैं। आपको बता दें कि आरोपी के परिजन ने भी मजिस्ट्रियल जांच की मांग की थी।
अकरम एनकाउंटर मामला!, DM ने दिए मजिस्ट्रियल और पुलिस जांच के आदेश Dehradun Akram Encounter Case
डीएम सविन बंसल ने देहरादून अकरम एनकाउंटर मामले में मजिस्ट्रियल और पुलिस जांच के आदेश दे दिए हैं। इसी को लेकर जानकारी साझा करते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस जांच की निगरानी एसपी सिटी हरिद्वार करेंगे। तो वहीं मामले का जांच अधिकारी सीओ सिटी हरिद्वार को नियुक्त किया गया। दोनों जांचों में मुठभेड़ की परिस्तितियों और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्षता की गहन से जांच की जाएगी।
आरोपी अकरम के परिजनों ने की थी जांच की मांग
जहां प्रेमनगर में हुई इस मुठभेड़ को पुलिस ने इस कार्रवाई को आत्मरक्षा बताया। तो वहीं आरोपी अकरम के परिजनों ने इसको लेकर जांच की मांग की। आरोपी की पत्नी और परिवार देहरादून पहुंचे थे। जहां उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। भाई इशरत ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये बताया कि बुधवार को अकरम केस की तारीख पर यहां आया था।
मुठभेड़ में थाना प्रभारी को लगी थी गोली
बताते चलें कि इस मुठभेड़ में थाना प्रभारी नरेश राठौड़ को भी गोली लगी थी। पुलिस की माने तो अकरम और उसके साथी देर रात एक ठेकेदार के साथ दो लाख की लूट कर उसे गोली मारकर फरार हो गए थे। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। आरोपी अकरम ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिसके जवाब में पुलिस ने भी अकरम का एनकाउंटर किया जिसमें वो मारा गया।

