देश में ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चल रही मुहिम के बीच ऊधम सिंह नगर पुलिस ने एक अनूठी और सराहनीय की पहल,,,

देश में ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चल रही मुहिम के बीच ऊधम सिंह नगर पुलिस ने एक अनूठी और सराहनीय की पहल,,,

देश में ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चल रही मुहिम के बीच ऊधम सिंह नगर पुलिस ने एक अनूठी और सराहनीय की पहल,,,
ऊधम सिंह नगर:
देश में ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चल रही मुहिम के बीच ऊधम सिंह नगर पुलिस ने एक अनूठी और सराहनीय पहल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जनपद के सभी पुलिस कार्यालयों और इकाइयों में तत्काल प्रभाव से “फ्यूल अनुशासन पॉलिसी” लागू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत अब प्रत्येक शनिवार को पुलिस विभाग में “नो व्हीकल डे” मनाया जाएगा। साथ ही पैदल गश्त पर भी जोर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत संबंधी सार्वजनिक अपील को गंभीरता से लेते हुए शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य न केवल सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार प्रशासनिक कार्यशैली को भी बढ़ावा देना है।
नई पॉलिसी के अनुसार पुलिस कार्यालयों व अन्य इकाइयों में तैनात अधिकारी और कर्मचारी सप्ताह में एक दिन यानी शनिवार को निजी अथवा सरकारी वाहनों का प्रयोग किए बिना कार्यालय आएंगे। इस दौरान सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग और पैदल आवागमन को प्राथमिकता दी जाएगी।
एसएसपी अजय गणपति ने थाना स्तर पर होने वाली अपराध समीक्षा बैठक, ओआर और अन्य गोष्ठियों को यथासंभव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित करने के निर्देश भी जारी किए हैं, ताकि अनावश्यक वाहन संचालन और ईंधन खर्च को कम किया जा सके।
इसके साथ ही दिन और रात की गश्त में पैदल गश्त को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों को कहा गया है कि चीता मोबाइल या अन्य वाहनों से गश्त के दौरान एक स्थान पर वाहन रोककर आसपास 100 से 200 मीटर क्षेत्र में पैदल गश्त करें और फिर अगले स्थान की ओर बढ़ें। अनावश्यक रूप से वाहनों के प्रयोग से बचने पर भी जोर दिया गया है।
वीआईपी ड्यूटी, परेड और अन्य कानून-व्यवस्था संबंधी ड्यूटी के दौरान कार पूलिंग अपनाने व अत्यावश्यक परिस्थितियों को छोड़कर बस, टैक्सी, लोकल ट्रेन समेत अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों के उपयोग के निर्देश भी दिए गए हैं।
वहीं थाना प्रभारियों को सरकारी वाहनों के मासिक ईंधन कोटे पर नियंत्रण रखने और अनावश्यक ईंधन व्यय रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस विभाग के कर्मचारियों को ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक करने और वैकल्पिक साधनों के उपयोग के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी भी तय की गई है।
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट कहा कि पुलिस एक अत्यावश्यक सेवा है और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि ईंधन बचत केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। ऊधम सिंह नगर पुलिस जनसेवा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उत्तराखंड