भीषण गर्मी में लंढौरा बेहाल ! नगर पंचायत लंढौरा के वाटर कूलर बने शोपीस,,,

भीषण गर्मी में लंढौरा बेहाल ! नगर पंचायत लंढौरा के वाटर कूलर बने शोपीस,,,

भीषण गर्मी में लंढौरा बेहाल ! नगर पंचायत लंढौरा के वाटर कूलर बने शोपीस,,,

गर्मी ने बढ़ाई मुसीबत, लंढौरा के चौक-चौराहों पर बंद पड़े वाटर कूलर,,,
लंढोरा/रुड़की
रुड़की के लंढौरा कस्बे में गर्मी अपने चरम पर है, लेकिन लोगों को राहत देने के लिए लगाए गए वाटर कूलर खुद प्यासे पड़े हैं! जी हां, कस्बे के चौक-चौराहों पर लगाए गए कई वाटर कूलर बंद पड़े हैं या खराब हो चुके हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी में ठंडा पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा। बताया जा रहा है कि लंढौरा कस्बे में एक दर्जन से ज्यादा वाटर कूलर लगाए गए थे ताकि गर्मी में लोगों को राहत मिल सके, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। आधे से ज्यादा वाटर कूलर खराब पड़े हैं और धूल फांक रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
सूत्रों के मुताबिक, इन वाटर कूलरों की मरम्मत पर नगर पंचायत की ओर से करीब ढाई लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके बावजूद अगर कूलर बंद पड़े हैं, तो सवाल उठना लाजमी है कि आखिर जिम्मेदार कौन है? लोगों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी हेमंत कुमार गुप्ता को भी इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या नगर पंचायत भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगी, या फिर ये वाटर कूलर यूं ही बंद पड़े रहेंगे? फिलहाल लंढौरा की जनता राहत का इंतजार कर रही है।”

उत्तराखंड