29 मई से शुरू होगा SIR अभियान- जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद शेठ ने तहसील परिसर स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर दी पूरी जानकारी,,,

रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की में मतदाता सूची को शुद्ध और अपडेट करने के लिए प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद शेठ ने तहसील परिसर स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान की विस्तृत जानकारी दी। यह अभियान 29 मई से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगा। जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद शेठ ने बताया कि यह एक सामान्य लेकिन बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके तहत सभी मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। उद्देश्य यह है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे और गलत नामों को चिन्हित किया जा सके। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में कर्मचारियों और बीएलओ को ट्रेनिंग दी जाएगी। दूसरे चरण में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और जरूरत पड़ने पर फॉर्म नंबर 6 और 8 भरवाकर जमा कराएंगे। तीसरे चरण में नोटिस जारी करने और सुनवाई की प्रक्रिया होगी। प्रशासन का कहना है कि पूरा अभियान सरकारी कर्मचारियों और बीएलओ की निगरानी में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सत्यापन अभियान के दौरान सहयोग करें ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह सही और अपडेट बनाया जा सके।

उत्तराखंड