रुड़की
अनवर राणा।
रुड़की उप कारागार के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात।
बाइक सवार युवकों को निशाना बनाकर कई राउंड फायर किए गए, गनीमत रही कि इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी फैल गई, जबकि पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
जेल के ठीक सामने हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

