मंगलौर नगर पालिका परिषद की पुरानी बिल्डिंग में आज लोकसमस्या निवारण कार्यक्रम का हुआ आयोजन,,,
रुड़की।
मंगलौर नगर पालिका परिषद की पुरानी बिल्डिंग में आज लोकसमस्या निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया इस दौरान लोगों की जनसमस्याएं सुनी गई वही बहुत से विभागों के अधिकारियों या जनप्रतिनिधियों के मौके पर ना पहुँचने से फरजाना बेग़म खासी नाराज़ भी नज़र आई
वही अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ज़ीरो टोरेन्स की सरकार है और वह सभी वर्गों को एक साथ लेकर चल रही है ।इस मौके पर नगर पालिका परिषद के अधिकारियों सहित तमाम भाजपा के नेता और कुछ विभागों के अधिकारी भी नज़र आये।

