जिला एवं महानगर किसान कांग्रेस के तत्वावधान में पठान पुरा स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी सलीम खान जी के आवास पर हुई कोंग्रेसियो की बैठक,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
जिला एवं महानगर किसान कांग्रेस के तत्वावधान में पठान पुरा स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी सलीम खान जी के आवास पर एक बैठक आयोजित की गयी ।
बैठक मे वरिष्ठ नेता हाजी सलीम खान का पगड़ी व फूल माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने का विशेष अभियान चलाया जाएगा एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों का सम्मान किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी ने की एवं संचालन किसान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेठपाल परमार, पूर्व महानगर कलीम खान,वरिष्ठ नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह,वरिष्ठ नेता सुभाष सैनी,प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी, सेवादल जिला अध्यक्ष सुशील कश्यप, वरिष्ठ नेत्री मंजू कश्यप, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य डॉ अताउरहमान,वरिष्ठ नेता आदेश सैनी, पूर्व पार्षद सुशील यादव, महानगर महामंत्री विशाल शर्मा, वरिष्ठ नेता आशीष सैनी, सेवादल महानगर अध्यक्ष डॉ रणवीर नागर, पूर्व सभासद राशिद कुरैशी,वरिष्ठ नेता मकसूद हसन,महानगर प्रवक्ता उम्मेद गाजी,वरिष्ठ नेता भूपेंद्र दीवान, वरिष्ठ नेता कमलेश कुमार,युवा नेता जसविंदर एडवोकेट,वरिष्ठ नेता जाकिर हुसैन, युवा नेता हरीश परमार सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

