बैरागी वाला हिंसा पर नय्यर काजमी ने चिंता जताते कहा प्रशासन की जिम्मेदारी है कि गांव में शांति बहाल करे और किसी भी निर्दोष को परेशान न किया जाये,,,
बैरागी वाला हिंसा पर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष नय्यर काजमी ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग ,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
विकासनगर के गांव बैरागी वाला में विनोद कश्यप की हत्या के बाद भड़की हिंसा और उसके बाद हुई तोड़फोड़ बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष नय्यर काजमी ने इस पूरी घटना पर चिंता जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। काजमी ने कहा विनोद कश्यप की हत्या बेहद निंदनीय और दुखद है। हम मांग करते हैं कि पुलिस दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाए। लेकिन हत्या के बाद कुछ संगठनों द्वारा चुनिंदा घरों में की गई तोड़फोड़ और बिना नोटिस बुलडोजर चलाना भी कानून के खिलाफ है। उन्होंने आगे कहा कि संविधान में हर नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है। कानून हाथ में लेने की छूट किसी भी संगठन या व्यक्ति को नहीं है । अगर किसी ने अपराध किया है तो पुलिस जांच करे सबूत जुटाए और कार्रवाई करें । बुलडोजर न्याय का तरीका नहीं बन सकता। उन्होंने कहा हिंसा में शामिल आरोपियों पर सबूतों के आधार पर बिना भेदभाव के कानूनी कार्रवाई हो। जिन परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचा है उन्हें तत्काल सुरक्षा और उचित मुआवजा दिया जाए। काजमी ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि गांव में शांति बहाल करे और किसी भी निर्दोष को परेशान न किया जाए।

