SIR-2026 का फाइनल राउंड शुरू- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की मतदाताओं से अपील,,,
लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण,,,जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक राम सेत
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 अभियान अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रशासन इस अभियान को मिशन मोड में संचालित कर रहा है ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने सभी मतदाताओं से समय रहते अपना निर्वाचन गणना प्रपत्र यानी EF Form भरकर जमा करने की अपील की है। तहसील रुड़की के अधिकारी और कर्मचारी इन दिनों पूरी सक्रियता के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जुटे हुए हैं। बीएलओ घर-घर जाकर निर्वाचन गणना प्रपत्रों का वितरण और संकलन कर रहे हैं तथा मतदाताओं को आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध करा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का विवरण समयबद्ध तरीके से मतदाता सूची में अद्यतन करना है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपील की कि यदि किसी मतदाता ने अभी तक अपना EF Form नहीं भरा है, तो वह तुरंत अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर प्रपत्र भरकर जमा कर दें। प्रशासन का लक्ष्य है कि अभियान के अंतिम चरण में शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का विवरण मतदाता सूची में दर्ज किया जाए और कोई भी योग्य नागरिक अपने मतदान अधिकार से वंचित न रहे।

