पति के साथ जा रही पत्नी ने डेढ़ साल की बच्ची संग गंगनहर में लगाई छलांग, तलाश अभियान जारी,,,
हरिद्वार:
बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर डीपीएस स्कूल के पास रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। पति के साथ मोटरसाइकिल से मायके जा रही महिला ने अचानक बाइक से उतरकर अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ गंगनहर में छलांग लगा दी।
जानकारी के अनुसार, कोटा मुरादनगर निवासी अर्जुन अपनी पत्नी सविता और डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ पत्नी के मायके जा रहा था। रास्ते में डीपीएस स्कूल के पास सविता अचानक बाइक से उतरी और बच्ची को लेकर गंगनहर में कूद गई।
घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। जल पुलिस की टीम की मदद से गंगनहर में दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।
फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। महिला द्वारा यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
अपील: यदि घटना से संबंधित किसी व्यक्ति के पास कोई प्रत्यक्ष जानकारी या वीडियो उपलब्ध हो, तो उसे तत्काल स्थानीय पुलिस के साथ साझा करें, ताकि जांच में सहायता मिल सके।

