मंगलौर पुलिस ने लंबित पड़े मुकदमों की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्ष 2007 से 2024 तक जब्त की गई अवैध शराब को सह अभियोजन अधिकारी व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया नष्ट ,,,
रुड़की ।
मंगलौर पुलिस ने लंबित पड़े मुकदमों की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्ष 2007 से 2024 तक जब्त की गई अवैध शराब को सह अभियोजन अधिकारी व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश ओर पुलिस महानिदेशक के दिशा निर्देशों के तहत मालखाने के रिकॉर्ड को अपडेट करने ओर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कि गई। न्यायालय के आदेश के बाद अवैध शराब के सो मामलों का निस्तारण कर अवैध शराब और अन्य उपकरणो को मंगलौर पुलिस ने अधिकारियों की निगरानी में नष्ट कर दिया है।
बाइट , अलीशा खान (सहायक अभियोजन अधिकारी)

