मंगलौर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,18 बाईक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की के मंगलौर कोतवाली को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं पुलिस ने 18 मोटरसाइकिल सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है यह गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब पुलिस कर्मियों द्वारा संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी टांडा भनेड़ा के रहने वाले है और काफी लंबे समय से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते चले आ रहे थे इन आरोपियों पर पहले भी विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज है एस पी देहात शेखर चन्द सुयाल का कहना है कि दोनों आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड चैक किया जा रहा है कि इन्होंने कहाँ कहाँ इन घटनाओं को अंजाम दिया है।

