रुड़की से सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा संदेश: शिक्षा, संस्कार और कांवड़ यात्रा पर सरकार का फोकस,,,

रुड़की से सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा संदेश: शिक्षा, संस्कार और कांवड़ यात्रा पर सरकार का फोकस,,,

रुड़की से सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा संदेश: शिक्षा, संस्कार और कांवड़ यात्रा पर सरकार का फोकस,,,
रुड़की।
अनवर राणा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की स्थित आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका पहुंचे जहां उन्होंने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया और संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण को राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इस बार प्रदेश के छात्र-छात्राओं ने शानदार परीक्षा परिणाम देकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार मिलना बेहद आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड नई शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। सरकार 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है साथ ही प्रदेश के टॉपर्स को ‘भारत भ्रमण’ पर भेजने की भी व्यवस्था की गई है ताकि बच्चों का ज्ञान और अनुभव दोनों बढ़ सके। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस बार हमारे छात्र-छात्राओं ने बहुत अच्छा परीक्षा परिणाम दिया है। मैं सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देता हूं। शिक्षा हर बच्चे का अधिकार और हमारी पहली प्राथमिकता है। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी मिलें, यही हमारी सरकार का लक्ष्य है। उत्तराखंड नई शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। हमारी सरकार 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दे रही है और प्रदेश के टॉपर्स को भारत भ्रमण कराने का भी प्रावधान किया गया है। कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार है। यात्रा को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश देशभर से आने वाले शिवभक्तों की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। हम सभी शिवभक्तों का उत्तराखंड में स्वागत करते हैं। मेरी सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित, सुचारु और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

उत्तराखंड