कोतवाली गंगनहर पुलिस ने 17 बाइकों सहित अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने की बड़ी सफलता हासिल,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की गंगनहर कोतवाली से बड़ी ख़बर आ रही है जहां एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कुल 17 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इनमें गंगनहर कोतवाली में दर्ज चार चोरी के मुकदमों से संबंधित मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक ठोस सुरागरसी, पतारसी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सालियर चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरिद्वार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें शाहपुर रुड़की स्थित जियाउलहक के आम के बाग के पास एक खंडहर में छिपाकर रखते थे। इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और अन्य अपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है।

