बारिश बनी चुनौती,प्रशासन भारी बारिश में भी अलर्ट,नारसन बॉर्डर पहुंचे डीएम-एसएसपी,,,

बारिश बनी चुनौती,प्रशासन भारी बारिश में भी अलर्ट,नारसन बॉर्डर पहुंचे डीएम-एसएसपी,,,

बारिश बनी चुनौती,प्रशासन भारी बारिश में भी अलर्ट,नारसन बॉर्डर पहुंचे डीएम-एसएसपी,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने नारसन बॉर्डर पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलभराव वाले क्षेत्रों का भी जायजा लेते हुए तत्काल जल निकासी के निर्देश दिए। साथ ही मानकों के विपरीत बड़ी कांवड़ और डीजे पर सख्ती बरतते हुए उन्हें वापस लौटाया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के बावजूद लाखों शिवभक्त हरिद्वार पहुंच रहे हैं। ऐसे में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने नारसन बॉर्डर से हरिद्वार तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, मेडिकल सुविधाओं और विभिन्न विभागों की तैयारियों का मौके पर जाकर जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भारी बारिश से प्रभावित जलभराव वाले स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने नगर निकाय और संबंधित विभागों को तत्काल जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। 10 फीट चौड़ाई और 12 फीट ऊंचाई से अधिक मानकों के विपरीत कांवड़ और डीजे वाहनों को नारसन बॉर्डर से ही वापस लौटाया जा रहा है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से भी प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है, ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

उत्तराखंड