देश-विदेश से दरगाह साबिर पाक की जियारत के लिए पिरान कलियर पहुंचने वाले जायरीनों को अब स्वच्छ एवं शुद्ध शाकाहारी भोजन होगा उपलब्ध,,,
कलियर।
देश-विदेश से दरगाह साबिर पाक की जियारत के लिए पिरान कलियर पहुंचने वाले जायरीनों को अब स्वच्छ एवं शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध होगा। सोमवार को हज हाउस रोड पर सहकारी मिनी बैंक शाखा के पास तुर्क रेस्टोरेंट (भोजनालय) का शुभारंभ कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने फीता काटकर किया।
इस दौरान विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि पिरान कलियर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में यहां स्वच्छ, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने वाले भोजनालय की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि दरगाह के नजदीक शुद्ध शाकाहारी भोजन की सुविधा शुरू होना जायरीनों के लिए सुविधाजनक रहेगा। उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक की पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अच्छी शुरुआत बताया।रेस्टोरेंट के संचालक भूरा तुर्क ने बताया कि कलियर आने वाले जायरीनों को शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलने में काफी परेशानी होती थी। इसी समस्या को देखते हुए शुद्ध शाकाहारी तुर्क रेस्टोरेंट शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट में स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि बाहर से आने वाले जायरीनों को बेहतर सुविधा मिल सके।इस दौरान सभासद राशिद रहीस, इस्तकार प्रधान, परवेज मलिक, मोमिन अल्वी, भूरा तुर्क स्वीट, फारूक तुर्क, इस्तकार अमन, मोईन साबरी, रहीस अहमद, रहीस कुरैशी, आमिर कुरैशी, एडवोकेट शहजाद अली, इमरान उर्फ भूरा, कुर्बान ठेकेदार आदि मौजूद रहे।

