एसआईआर को लेकर पदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन, जेएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन,,,

एसआईआर को लेकर पदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन, जेएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन,,,

एसआईआर को लेकर पदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन, जेएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन,,,

फॉर्म-7 से संबंधित आपत्तियों का निस्तारण हो नियमानुसार ओर फर्जी शिकायतों का निस्तारण बीएलओ की रिपोर्ट के आधार पर किया जाये तत्काल ,,,पूर्व मेयर वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता गौरव गोयल
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की में एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने फर्जी आपत्तियों,मतदाताओं को जारी नोटिस और मतदान के अधिकार से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए चुनाव अधिकारियों से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। रुड़की में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन के सामने अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं एसआईआर रुड़की विधानसभा प्रभारी धीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की प्रतिनिधि अपर तहसीलदार शुभांगी को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि चुनाव आयोग यदि अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करता है तो कांग्रेस उसका स्वागत करेगी लेकिन यदि वैध मतदाताओं को परेशान किया गया या उनके मतदान के अधिकार में बाधा आई तो कांग्रेस को चुनाव आयोग के खिलाफ जन आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि फॉर्म-7 से संबंधित आपत्तियों का निस्तारण नियमानुसार किया जाए और फर्जी शिकायतों का निस्तारण बीएलओ की रिपोर्ट के आधार पर तत्काल किया जाए। रुड़की जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने अधिकारियों से बिना किसी राजनीतिक दबाव और भेदभाव के काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वैध मतदाता का मतदान अधिकार सुरक्षित रखना चुनाव अधिकारियों, बीएलओ और जिला निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी वैध मतदाता को मतदान से वंचित करने की कोशिश की गई तो कांग्रेस पार्टी कानूनी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।

उत्तराखंड