झूला सर्कस ग्राउंड में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दो पुलिसकर्मी गन्ने के रस की दुकान के सामने खड़ी बाइक को उठाकर ले जाने लगे,,

झूला सर्कस ग्राउंड में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दो पुलिसकर्मी गन्ने के रस की दुकान के सामने खड़ी बाइक को उठाकर ले जाने लगे,,

झूला सर्कस ग्राउंड में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दो पुलिसकर्मी गन्ने के रस की दुकान के सामने खड़ी बाइक को उठाकर ले जाने लगे,,
पिरान कलियर।
दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स मेले में गुरुवार रात झूला सर्कस ग्राउंड में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दो पुलिसकर्मी गन्ने के रस की दुकान के सामने खड़ी बाइक को उठाकर ले जाने लगे। बाइक स्वामी ने इसका विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों से कारण पूछा तो दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर जायरीनों और अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति बिगड़ती देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को भीड़ हटाने के लिए लाठियां फटकारनी पड़ीं। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार उर्स मेले के झूला सर्कस ग्राउंड में एक युवक ने गन्ने के रस की दुकान लगा रखी है। युवक का कहना है कि उसने दुकान लगाने के लिए ठेकेदार को भुगतान किया हुआ है। गुरुवार रात उसने अपनी बाइक दुकान के पास खड़ी की थी। आरोप है कि इसी दौरान दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उसे गन्ने की रस की ठेली हटाने के लिए कहा। युवक ने ठेली हटाने से इनकार किया तो पुलिसकर्मियों ने दुकान के सामने खड़ी बाइक में चाबी लगाई और उसे लेकर चल दिए।बाइक ले जाते देख युवक ने पुलिसकर्मियों का विरोध किया और बाइक उठाने का कारण पूछा। इसी बात को लेकर मौके पर बहस होने लगी। कुछ ही देर में वहां मौजूद जायरीन और अन्य लोग भी जमा हो गए। भीड़ बढ़ने के साथ पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच नोकझोंक तेज हो गई।हंगामा बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिया गया युवक पुलिस को बार-बार यह बताता रहा कि बाइक उसकी नहीं, बल्कि किसी दूसरे व्यक्ति की है।वहीं बाइक स्वामी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उसने मेले में दुकान लगाने के लिए बाकायदा ठेकेदार को भुगतान किया है। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने पहले दुकान हटाने का दबाव बनाया और विरोध करने पर दुकान के सामने खड़ी बाइक को उठाकर ले जाने लगे और उसके साथ मारपीट भी की है।वल बाइक ले जाने का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई।उर्स मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बीच हुए इस हंगामे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई और बाइक उठाए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

उत्तराखंड