मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन सैकड़ों समर्थकों के साथ मंगलौर कोतवाली पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दी तहरीर,,,

मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन सैकड़ों समर्थकों के साथ मंगलौर कोतवाली पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दी तहरीर,,,

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे के बाद रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण-हवन का मामला पकड़ता जा रहा तूल,,,

मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन सैकड़ों समर्थकों के साथ मंगलौर कोतवाली पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दी तहरीर,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे के बाद रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण-हवन का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से अलग-अलग थानों और कोतवालियों में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन सैकड़ों समर्थकों के साथ मंगलौर कोतवाली पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर की प्राप्ति रसीद विधायक को सौंप दी।
विधायक काजी निजामुद्दीन ने आरोप लगाया कि आठ अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। उनके जाने के बाद वहां भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा मंच का गंगाजल से शुद्धिकरण करने के साथ हवन-पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह कृत्य दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है और बाबा साहेब के संविधान का अपमान है।

काजी निजामुद्दीन ने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। एक ओर वरिष्ठ दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल का कथित शुद्धिकरण किया जाता है, जबकि दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें दलित विरोधी बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी।
विधायक ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वयं इस मामले को राज्यसभा में उठाते हुए इसे अपना अपमान बताया था। उन्होंने मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष मोउयुद्दीन अंसारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष इस्लाम चौधरी, नवाज काजमी, मोनू प्रधान, फरमान खान, परवेज लंबरदार, इमरान खान, इश्तियाक अब्बासी, राशिद खान, शहजाद त्यागी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तराखंड