जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम,,,
कबड्डी में नारसन और भगवानपुर का दबदबा, खो-खो में भी खिलाड़ियों ने बिखेरी प्रतिभा,,,
रोशनाबाद/हरिद्वार,
अनवर राणा।
23 सितंबर। प्रारंभिक शिक्षा के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 के द्वितीय दिवस स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी, खो-खो, रिले दौड़, गोला फेंक, तश्तरी फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद और 400 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।
कबड्डी में नारसन और भगवानपुर का जलवा
कबड्डी के बालक वर्ग प्राथमिक में नारसन ब्लॉक की टीम ने प्रथम, लक्सर ने द्वितीय तथा भगवानपुर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में भगवानपुर की टीम ने बाजी मारी। नारसन की टीम दूसरे तथा बहादराबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही।
खो-खो में भगवानपुर और बहादराबाद आगे
उच्च प्राथमिक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में भगवानपुर प्रथम, खानपुर द्वितीय तथा नारसन तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में बहादराबाद ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि नारसन और भगवानपुर की टीमें क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
रिले में लक्सर ने मारी बाजी
रिले दौड़ के बालक वर्ग में लक्सर ने प्रथम, भगवानपुर ने द्वितीय तथा नारसन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में भगवानपुर की टीम ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया, जबकि लक्सर और नारसन की टीमें क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
फील्ड स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
गोला फेंक और तश्तरी फेंक में रुड़की ब्लॉक के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में गोला फेंक और तश्तरी फेंक में बहादराबाद और लक्सर ने बाजी मारी।
ऊंची कूद के बालक वर्ग में लक्सर के खिलाड़ियों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि भगवानपुर का खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में भगवानपुर प्रथम तथा नारसन द्वितीय स्थान पर रहा।
लंबी कूद के बालक वर्ग में दक्ष (लक्सर) ने प्रथम, आहिल (बहादराबाद) ने द्वितीय तथा विराज (नारसन) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अवनी (भगवानपुर) ने प्रथम, जबकि ईशा (नारसन) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
400 मीटर में लक्सर और भगवानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा
400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग प्राथमिक में वैभव (लक्सर) ने प्रथम, सिद्धार्थ (लक्सर) ने द्वितीय तथा आरव (भगवानपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अवनी और वैष्णवी (भगवानपुर) ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि नैना (नारसन) तीसरे स्थान पर रहीं।
दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे प्रतिभागियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। मैदान पर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों और साथी खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ाया।
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, हरिद्वार अभिषेक शुक्ला, अश्वनी चौहान ,जिला अध्यक्ष उत्तरांचल स्टेट प्राईमरी टीचर्स एसोसिएशन, कीरत पाल महामंत्री जूनियर हाईस्कूल, जितेंद्र सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन,दर्शन पँवार महामंत्री प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन, गंगा प्रसाद कोठारी,ठाठ सिंह,सुधांशु द्विवेदी ,अँजेश कुमार जिला खेल समन्वयक, निरोम चौधरी,वीर सिंह,गोपाल जितेंद्र कुमार,आशीष कुमार, यादोराम,सुशील सैनी,केहर सिंह,संजय चौहान,अनिल चमोली, बबलू अधाना, अमरीष वर्मा, हेमेंद्र चौहान, दीपक चौहान,दिनेश बड़वाल,अजय पुंडीर,रोबिन कुमार,अमित चतुर्वेदी, सुमित चौहान,राकेश पँवार,तेजवीर सैनी,विपुल चौधरी,विवेक राठी, संगीत बाला,गजेंद्र सिंह,कमला राणा,राजेश चौहान, साधुराम,श्रीकांत शर्मा, शालिनी गोश्वामी, अजय शर्मा,चरण सिंह,भूपेंद्र उनियाल,संजय वत्स,राजीव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम संचालन हेमेंद्र चौहान व बीर सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से किया।

