खेल मैदान से निखरती है प्रतिभा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना,,,  जनपद स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन, राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं,,,

खेल मैदान से निखरती है प्रतिभा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना,,, जनपद स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन, राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं,,,

खेल मैदान से निखरती है प्रतिभा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना,,,

जनपद स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन, राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं,,,

रोशनाबाद/हरिद्वार।
जनपद स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का समापन उत्साह, उल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता के दौरान जनपद के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा, दमखम और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर खिलाड़ियों के चेहरे पर उपलब्धि की खुशी और आगे बढ़ने का उत्साह नजर आया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चंद ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास, नेतृत्व और संघर्ष की सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में मिली जीत खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ाती है और हार उसे अपनी कमियों को पहचानकर अगली चुनौती के लिए और बेहतर तैयारी करने का अवसर देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे खेल और शिक्षा दोनों में निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें जनपद, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आपसी सहयोग की भावना भी सिखाती हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपद स्तर पर सफलता हासिल करना उनके खेल सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को विशेष शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगामी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें और अपने जनपद का नाम रोशन करें।
उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, निर्णायकों, खेल प्रभारियों तथा आयोजन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

शिक्षकों और आयोजन टीम का रहा अहम योगदान।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षकों एवं खेल प्रभारी साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन अवसर पर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अश्विनी चौहान, जिला मंत्री हेमेंद्र चौहान, संजय चौहान, जूनियर हाईस्कूल बहादराबाद के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पंवार, योगेश, दिनेश वडवाल, अनिल चमोली, वीर सिंह पंवार, भरत बुटोला, मोनिया, हेमलता, देवयानी शर्मा, सरिता मलिक, राजेश चौहान, ठाठ सिंह, सुमित कुमार, चरण सिंह, गौरव, महावीर रावत, राजेश, विपिन, रमेश चौधरी सहित अनेक शिक्षक एवं सहयोगी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं एवं आयोजन में लेखा विभाग से गंगा प्रसाद, अजय पुंडीर, संदीप कुमार,संजय वत्स,राजीव कुमार शर्मा, सुमित चौहान एवं शालिनी गौस्वामी,बीरसिंह पंवार सहित अन्य कार्मिकों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
खेल भावना के साथ हुआ समापन।
कई दिनों तक चले इस आयोजन में विभिन्न विकासखंडों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन के साथ खिलाड़ियों में जहां पदक और उपलब्धियों की खुशी दिखाई दी, वहीं राज्य स्तर के लिए चयनित प्रतिभागियों में आगामी चुनौती को लेकर उत्साह नजर आया।
समापन समारोह खेल भावना, अनुशासन, आपसी सहयोग और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। आयोजकों ने विश्वास जताया कि जनपद स्तरीय प्रतियोगिता से उभरकर सामने आई प्रतिभाएं आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

उत्तराखंड