गांव में फैली सनसनी भाई ने बहन व उसके प्रेमी को मारी गोली मारकर की हत्या,,,

गांव में फैली सनसनी भाई ने बहन व उसके प्रेमी को मारी गोली मारकर की हत्या,,,

गांव में फैली सनसनी भाई ने बहन व उसके प्रेमी को मारी गोली मारकर की हत्या,,,
रुड़की/झबरेड़ा
झबरेड़ा कोतवाली क्षेत्र के गांव झबरेड़ी कलां में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने कथित तौर पर अपनी सगी बहन और एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में हायर सेंटर ले जाते समय युवती ने भी दम तोड़ दिया। एक ही वारदात में दो लोगों की मौत से गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:45 बजे झबरेड़ी कलां गांव में अमन नामक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी सगी बहन रूपा और सूरज पुत्र अशोक को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए झबरेड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में उपचार के दौरान सूरज ने दम तोड़ दिया। वहीं रूपा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही रूपा की भी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया है। वहीं गोली चलाने के आरोपी अमन के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
वारदात के पीछे क्या कारण रहा, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। एक ही घटना में दो लोगों की मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

उत्तराखंड