हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की कार्यप्रणाली को लेकर सुराज सेवादल का आक्रोश सड़क पर आया उतर,,,

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की कार्यप्रणाली को लेकर सुराज सेवादल का आक्रोश सड़क पर आया उतर,,,

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की कार्यप्रणाली को लेकर सुराज सेवादल का आक्रोश सड़क पर आया उतर,,,

प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर प्राधिकरण में कथित भ्रष्टाचार, मनमानी और अनियमितताओं के खिलाफ उठाई आवाज,,,

 

हरिद्वार।

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की कार्यप्रणाली को लेकर सुराज सेवादल का आक्रोश सड़क पर उतर आया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर प्राधिकरण में कथित भ्रष्टाचार, मनमानी और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई। नक्शा स्वीकृति, भवन निर्माण अनुमति, भूमि उपयोग परिवर्तन और अवैध निर्माणों पर कार्रवाई को लेकर प्रदर्शनकारियों ने तीखे सवाल दागे।

HRDA के उपाध्यक्ष को सौंपे ज्ञापन में प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई। सुराज सेवादल का आरोप है कि आम लोगों को अपनी फाइलों और शिकायतों के निस्तारण के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। सवाल उठाया गया कि जब व्यवस्था ऑनलाइन होने का दावा है तो आवेदक को अपनी फाइल की स्थिति जानने के लिए अधिकारियों के पीछे क्यों भागना पड़ता है?

प्रदर्शन के दौरान HRDA उपाध्यक्ष की कार्यशैली और लिए जा रहे फैसलों पर भी सवाल उठाए गए। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि प्राधिकरण में फाइलों के निस्तारण, अधिकारियों को दी जा रही जिम्मेदारियों और निर्माण संबंधी मामलों में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने सवाल किया कि यदि नियम सभी के लिए समान हैं तो फिर जनता में मनमानी और भेदभाव की शिकायतें क्यों उठ रही हैं? उन्होंने उपाध्यक्ष की कार्यशैली की निष्पक्ष समीक्षा और शिकायतों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

अवैध निर्माणों पर कार्रवाई को लेकर भी कार्यकर्ताओं में आक्रोश रहा। उन्होंने पूछा कि एक निर्माण पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण की कार्रवाई और दूसरे पर कथित नरमी क्यों? सभी मामलों में समान नियम लागू करने की मांग की गई।

ज्ञापन में लंबित फाइलों व शिकायतों के निस्तारण की समयसीमा तय करने, प्रभावी जनसुनवाई, ऑनलाइन ट्रैकिंग और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की गई।

धरने में अतीश मिश्रा, विजेंद्र राघव, सोनम, वंदना, हिमानी अग्रवाल, नेहा, मंजू चौहान, प्रवीण अग्रवाल, राहुल, इंतजार अलीम, नौशाद, सुंदर, अजय, नरेंद्र, विनोद राणा, इरफान हाजी, फिरोज, रईस सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तराखंड