रुड़की नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मियों को महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कराई पार्टी की सदस्यता ग्रहण,सौंपी कांग्रेस अनुसूचित विभाग की जिम्मेदारी,,,

रुड़की नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मियों को महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कराई पार्टी की सदस्यता ग्रहण,सौंपी कांग्रेस अनुसूचित विभाग की जिम्मेदारी,,,

रुड़की नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मियों को महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कराई पार्टी की सदस्यता ग्रहण,सौंपी कांग्रेस अनुसूचित विभाग की जिम्मेदारी,,,
रुड़की।महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी के कैंप कार्यालय पर दर्जनों लोगों की पार्टी सदस्यता कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सौ रूपए यूजर चार्ज वह जनता से वसूलने नहीं देंगे,इसके लिए चाहे उन्हें सड़कों पर उतरकर नगर निगम के खिलाफ आंदोलन ही क्यों न करना पड़े वे इससे भी पीछे नहीं हटेंगे।आज महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैंप कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महानगर जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों से ज्यादा सफाई कर्मचारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सफाई कर्मियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे बीच का ही एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है और यदि उन्हें कोई परेशानी होगी तो वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।कहा कि नगर निगम द्वारा जो जनता पर यूजर चार्ज के नाम पर सौ रुपए थोकने का काम करने का प्रयास किया जा रहा है वह इसे कामयाब नहीं होने देंगे।जनता से यूजर चार्ज किसी भी सूरत में नहीं वसूलने दिया जाएगा,इसके लिए चाहे उन्हें सड़कों पर उतरकर आंदोलन ही क्यों न करना पड़े वह इससे भी पीछे नहीं हटेंगे।उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन या फिर मेयर सीधा-सीधा टकराव चाहते हैं तो वे भी टकरा के लिए तैयार हैं।इस मौके पर पूर्व मेयर गौरव गोयल,रिजवान अहमद,डॉक्टर हरविंदर सिंह,नीरज सैनी,वीना आनंद,संजय चौधरी गुड्डू,जसवीर सिंह, यासमीन खान,माया रावत,विशाल सहगल, अक्षय गौतम,गौरव अग्रवाल,अमित चौधरी,मिलंद चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण वाले श्री देवभूमि संयुक्त कर्मचारी निकाय संघ के अध्यक्ष दिनेश सौदाई को महानगर जिलाध्यक्ष द्वारा कांग्रेस अनुसूचित विभाग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।इस दौरान कांग्रेस में शामिल होने पर सभी का सम्मान किया गया।
*उन्होंने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण*
विनेश सौदाई,राजीव तिवाल,करण बिरला,बॉबी चौटाला, अमन,अविनाश,राजीव कुमार,साहिल,रौनक सौदाई,निखिल घाघट, हन्नी सैनी,अरविंद सिंह,लाइन सिंह आदि

उत्तराखंड