ए आई से मीट के साथ किसान की फर्जी फोटो वायरल कर जेल भिजवाने की साजिश, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार,,,
लक्सर।
रुड़की के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा गांव निवासी शाहरुख नामक किसान ने प्रेस वार्ता कर एक यूटूबर औऱ कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।शाहरुख ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं। इसी रंजिश के चलते उन लोगों ने उन्हें बदनाम कर जेल भिजवाने की कोशिश की है। आरोपियों ने AI और कंप्यूटर का सहारा लेकर मीट को दर्शाती हुई उनकी फर्जी फोटो तैयार की और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ताकि उन्हें कानूनी लफड़े में फंसाया जा सके। उन्होंने कहा कि वह पेशे से एक गरीब किसान हैं और उनके घर में तीन-चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। शाहरुख ने आरोप लगाया मुझे फर्जी तरीके से फंसाने की कोशिश की जा रही है। बल्कि जो वीडियो साजिश कर्ता ने वायरल की है उसमें ईख बहुत छोटी है जबकि इस वक्त ईख काटी जा रही है इस तरह की घिनौनी फोटो वायरल होने से उनके बच्चों और परिवार की इज्जत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। शाहरुख ने कहा मैं एक इज्जतदार व्यक्ति हूँ, मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं मैं दिन-रात मेहनत कर उनका पेट पालता हूँ। मुझे साजिश के तहत फंसाकर जेल भिजवाने की कोशिश की गई है, जबकि उस फोटो से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि जिस पोर्टल और जिन लोगों ने यह फर्जी फोटो वायरल की है उनके खिलाफ वह कोर्ट में मानहानि का दावा करेंगे।

