दरगाह की अवैध कब्जा की शिद्रियों के सामने जाल लगाकर जायरीनों की राह की मुश्किल,,,,  दरगाह प्रबंधक/तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल,,,

दरगाह की अवैध कब्जा की शिद्रियों के सामने जाल लगाकर जायरीनों की राह की मुश्किल,,,, दरगाह प्रबंधक/तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल,,,

दरगाह की अवैध कब्जा की शिद्रियों के सामने जाल लगाकर जायरीनों की राह की मुश्किल,,,,

दरगाह प्रबंधक/तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल,,,

कलियर।

अनवर राणा।

 दरगाह साबिर पाक में अवैध कब्जों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिदरियो से लेकर कमरों तक कब्जों के आरोपों के बीच अब पैतियाने गेट के पास जायरीनों के आराम के लिए बनी सिदरियो को लोहे का भारी जालीनुमा गेट लगाकर बंद कर दिया गया है।बाहर से आने वाले जायरीनों के सामने रात में ठहरने और आराम करने की परेशानी खड़ी हो गई है।हैरानी की बात यह है कि दरगाह कार्यालय से महज चंद कदमों की दूरी पर यह सब हो गया, लेकिन जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं लगी।जानकारी के अनुसार दरगाह साबिर पाक के पैतियाने गेट के बाहर बनी सिदरियो पर जायरीन बैठकर आराम करते थे। दूर-दराज से आने वाले जायरीन रात के समय भी इन सिदरियो पर कुछ देर ठहरकर विश्राम कर लेते थे। अब यहां लोहे का भारी जालीनुमा गेट लगाकर उनको बंद कर दिया गया है। ऐसे में जायरीनों की सुविधा के लिए बनी इस जगह का इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जायरीनों के सार्वजनिक इस्तेमाल वाली सिदरियो पर गेट किसने लगाया और किसकी अनुमति से उन्हें बंद किया गया। यदि यह कार्य बिना अनुमति किया गया है तो अब तक जिम्मेदारों ने कार्रवाई क्यों नहीं की। कार्यालय के इतने करीब लोहे का भारी गेट लगाकर सिदरिया बंद कर दी गईं, लेकिन संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई सामने नहीं आई। जायरीनों की सुविधाओं के लिए बनी जगहों पर इस तरह की रोक से दरगाह कार्यालय की व्यवस्थाओं पर सवाल उठना लाजिमी है। अब देखना होगा कि दरगाह प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर ससिदरियो को कब्जामुक्त कराता है या फिर जायरीन इसी तरह परेशानी झेलते रहेंगे।तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड