उर्स/मेले के दौरान होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,
कलियर।
उर्स/मेले के दौरान होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि 26 अक्तूबर को एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए आरोपी की तलाश की। और कार्रवाई करते हुए आरोपी दानिश निवासी मुक़र्रबपुर को कलियर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसआई करुणा रौंकली, एएसआई कुंदन सिंह राना, हेड कांस्टेबल माजिद खान और इसरार अली शामिल रहे।

