भाजपा के वरिष्ठ नेता सौरभ सैनी ने किया सैनी समाज का दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन – हजारों लोग हुए शामिल ,,,

भाजपा के वरिष्ठ नेता सौरभ सैनी ने किया सैनी समाज का दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन – हजारों लोग हुए शामिल ,,,

भाजपा के वरिष्ठ नेता सौरभ सैनी ने किया सैनी समाज का दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन – हजारों लोग हुए शामिल ,,,

रुड़की।

रुड़की में हरिद्वार रोड पर स्थित एक मैरिज हॉल में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता सौरभ सैनी के द्वारा सैनी समाज का दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम वरिष्ठ भाजपा नेता सौरभ सैनी की माता और राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी के साथ कई राज्य मंत्री भी शामिल हुए है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सौरभ सैनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह कई देशों में रहकर व्यापार कर चुके है और वहां की संस्कृति को गहराई से समझा है। इसीलिए उन्हें अपनी संस्कृति और क्षेत्र की याद आई। जिस कारण वह वापस अपने लोगों के पास लौट आए है।

बता दे की भाजपा के वरिष्ठ नेता सौरभ सैनी के द्वारा आज रविवार को करीब 2:00 बजे सैनी समाज का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में सौरभ सैनी की माता और राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के लोगों को एकता के सूत्र में बंधकर आगे आना चाहिए। आपसी एकजुटता और सहयोग से ही समाज का विकास संभव हो पाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सौरभ सैनी ने कहा कि वह समाज की सेवा करना चाहते है और अपने क्षेत्र का विकास करना चाहते है। उन्होंने कहा कि समाज के बीच रहकर ही समाज के हित में कार्य किए जा सकते है इस कार्यक्रम में अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेता और कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की संख्या में सैनी समाज के लोग मौजूद रहे है।

उत्तराखंड