भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में दर्जाधारी राज्यमंत्री देसराज कर्णवाल ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना,,,
रुड़की।
कांग्रेस द्वारा उठाए गए एसआईआर और अंकिता भंडारी न्याय यात्रा के मुद्दे पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित हैं। कांग्रेस के पास अब कोई ठोस विकल्प नहीं बचा है इसलिए वह उल्टे सीधे मुद्दों को लेकर जनता की सहानुभूति लेने का काम कर रही है। राज्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर एक पारदर्शी प्रक्रिया है जिसका मकसद मतदाता सूची को शुद्ध करना है, लेकिन कांग्रेस इसे भी विवाद बनाकर जनता को गुमराह कर रही है। वही अंकिता भंडारी मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की है और न्याय के लिए पूरी तरह गंभीर है, लेकिन कांग्रेस इस संवेदनशील घटना पर भी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अंकिता के परिवार के दुख से नहीं बल्कि अपनी राजनीति चमकाने से मतलब है। वहीं आजाद समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए देसराज कर्णवाल ने कहा कि यह आजाद समाज पार्टी और उमेश कुमार के बीच सांठगांठ का नतीजा है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच पहले से ही अंदरूनी समझौता है, जिसे जनता भी समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और सुशासन की राजनीति करती है और जनता भाजपा के साथ है।
*बाइट – (देसराज कर्णवाल, दर्जाधारी राज्यमंत्री, उत्तराखंड*)

