सुनसान रास्तों पर अकेले जा रहे राहगीरों को निशाना बनाकर पहले उन्हें डराते-धमकाते और फिर नकदी व कीमती सामान छीनकर फरार होने वाले गिरफ्तार,,,

सुनसान रास्तों पर अकेले जा रहे राहगीरों को निशाना बनाकर पहले उन्हें डराते-धमकाते और फिर नकदी व कीमती सामान छीनकर फरार होने वाले गिरफ्तार,,,

सुनसान रास्तों पर अकेले जा रहे राहगीरों को निशाना बनाकर पहले उन्हें डराते-धमकाते और फिर नकदी व कीमती सामान छीनकर फरार होने वाले गिरफ्तार,,,

हरिद्वार;

महंगे शौक और निजी जरूरतें पूरी करने के लिए तीन दोस्तों ने लूटपाट को ही कमाई का जरिया बना लिया। सुनसान रास्तों पर अकेले जा रहे राहगीरों को निशाना बनाकर पहले उन्हें डराते-धमकाते और फिर नकदी व कीमती सामान छीनकर फरार हो जाते थे। लक्सर क्षेत्र में एक राहगीर को जबरन बाइक पर बैठाकर मारपीट करने और पांच हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूटने वाले इस गिरोह का हरिद्वार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटा गया मोबाइल, 4200 रुपये की नकदी और घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर राहगीर से लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। एसएसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए स्पष्ट निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने मैनुअल पुलिसिंग और डिजिटल सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की तलाश तेज कर दी।

इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और आरोपियों के हुलिये के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। लगातार सुराग जुटाने के बाद चेकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से तीन संदिग्धों को दबोच लिया गया। तलाशी और पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से लूटा गया सैमसंग मोबाइल फोन, कुल 4200 रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद हुईं।

महंगे शौक के लिए राहगीरों को बनाते थे शिकार……
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों आपस में दोस्त हैं और अपने महंगे शौक व निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए सुनसान स्थानों पर राह चलते लोगों को निशाना बनाते थे। अकेले व्यक्ति को देखकर उसे डराते-धमकाते और नकदी व मोबाइल जैसे कीमती सामान छीनकर आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तार आरोपी अजय उर्फ बाबा पुत्र मेहर सिंह, निवासी ग्राम सूखेड़ी, थाना गंगोह, तहसील नकुड़, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), विशाल पुत्र सुभाष, निवासी ग्राम भट्टीपुर, थाना पथरी, जिला हरिद्वार व विक्की पुत्र सुरेश पाल, निवासी ग्राम दाबकी, कोतवाली लक्सर, जिला हरिद्वार शामिल है।

लूट की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी (प्रभारी चौकी सुल्तानपुर), कांस्टेबल अजीत तोमर, कांस्टेबल जगत सिंह, कांस्टेबल नरेश नेगी और कांस्टेबल किशोर नेगी शामिल रहे।

उत्तराखंड