उत्तराखंड राज्य गठन के 27वीं स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम में भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुवे महानगर कोंग्रेस अध्यक्ष ने कहा उत्तराखंड की भावना को कुचल रही है भाजपा सरकार ,,,राजेन्द्र चौधरी

रुड़की।

अनवर राणा।
जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर द्वारा आज उत्तराखंड राज्य गठन के 27वीं स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष डॉ हरविंदर सिंह ने की तथा संचालन ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी ने किया ।इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जिन भावनाओं को लेकर उत्तराखंड राज्य का गठन किया गया था उन मूलभूत भावनाओं को कुचलना का काम कर रही है वर्तमान भाजपा सरकार उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य वीर शहीदों की शहादत के बाद बना था और जो उनके सपने का उत्तराखंड होना चाहिए था ऐसा कदापि कहीं पर भी दिखाई नहीं दे रहा है भाजपा सरकार में चारों तरफ लूट मचा रखी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य का ना तो पलायन रुका ना बेरोजगारी दूर हुई ना पर्यावरण में शुद्धता हुई और ना ही महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा की जा रही है तथा उत्तराखंड राज्य के खनिजों को गुजरात एवं बाहर के लोगों को बेच दिया गया है ऐसे में उन्होंने आह्वान किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा की इस उत्तराखंड विरोधी सरकार को पलटने का काम करें।
पूर्व प्रधानाचार्य मनोज सैनी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को मजबूत बनाने का काम पंडित नारायण दत्त तिवारी जी के सरकार द्वारा किया गया था और आज भाजपा की 10 साल की सरकार ने कोई विकास नहीं किया तथा राज्य की प्रगति खत्म हुई है।
ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी ने कहा कि हमें मजबूत उत्तराखंड बनाने के लिए कांग्रेस की सरकार को सत्ता में लाना होगा।
ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद ने कहा कि रुड़की में कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में किया गया है और इसी तर्ज पर रुड़की में सभी कांग्रेस जन मिलकर कांग्रेस के विधायक बनाने का काम करेंगे तो रुड़की का विकास भी होगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री गण मोहित त्यागी सुनील कुमार शर्मा ,डॉक्टर इरशाद मीर ,गौरव अग्रवाल तथा जिला सचिव विशाल गण सहगल अक्षय गौतम मिलिंद चौधरी सुनील शर्मा,शफीक अहमद राहुल सैनी विवेक कुमार राजेश कुमार बलवीर सिंह परवीन सलमान गोद रवि हमजा तौफीक बिरजू युसूफ मलिक

उत्तराखंड